logo

Ranchi : धान रोपने गई बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

bacchii5.jpg

रांची 

लापुंग थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। पहचान छिपाने के इरादे से नाबालिग का चेहरा पत्थर से कूच दिया गया। बताया जा रहा है कि वो धान रोप रही थी। उसने अपनी छोटी बहन को कहा कि अब थोड़ा ही रोपा रह गया है तुम घर जाओ। वह इस खत्म करके लौट आएगी। हालांकि, काफी देर बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। झाड़ी में उसका शव मिला। 


देर रात ही शव लाया गया 
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। घरवाले जब बेटी को खोजने निकले तो उसके मोबाइल पर रिंग किया गया।  परिजनों ने देखा कि एक तरफ मोबाइल रिंग हो रहा था और तो दूसरी तरफ शव था। मृतका का चेहरा पत्थर से कूच दिया गया था। गला दबाने का भी निशान मिला। परिजन शव को लेकर घर लौटे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन शउरू कर दी है। 


प्राथमिकी दर्ज कराई गई 
डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया लेकिन लाश को घर लाने व कई लोग सम्पर्क में आने से उससे भी कोई खास मदद नहीं मिल सकी। मृतका 8वीं क्लास की स्टूडेंट थी। लापुंग थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने सुबह 10:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बच्ची के पिता ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।